IPL 2024: RCB vs PBKS, Match 6, Weather और Pitch रिपोर्ट, आईपीएल मैचों के लिए M. Chinnaswamy Stadium, Bengaluru के Stats और Records
आईपीएल 2024 का छठवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
अद्यतन - मार्च 24, 2024 8:50 अपराह्न

IPL 2024: Match 6, RCB vs PBKS: आईपीएल 2024 का छठवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने इस सीजन 1-1 मैच खेल लिया है। RCB का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ था जिसमें CSK ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, पंजाब किंग्स ने टूर्नामेंट का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला जिसमें उन्होंने 4 विकेट से जीत दर्ज की।
पंजाब किंग्स अब दूसरा मुकाबला बैंगलोर के घर में खेलने वाली है। पंजाब जहां जीत के लय को बरकरार रखना चाहेगी वहीं, RCB घर पर मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में खुद को नीचे जाने से बचाने के लिए जान झोंक देगी।
RCB vs PBKS Weather Report (कैसा रहेगा बेंगलुरू में 25 मार्च को मौसम?):
दिन के दौरान 26% उमस रहेगी, हालाँकि, मैच शाम को खेला जाएगा इसलिए इसका उतना प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके अलावा, मौसम में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश का कोई संकेत नहीं है कि मैच में खलल पड़ेगा। ओस मैच को प्रभावित कर सकता है, संभावित रूप से यह लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के पक्ष में हो सकता है।
RCB vs PBKS Pitch Report (बैंगलोर vs पंजाब किंग्स पिच रिपोर्ट)
एम चिन्नास्वामी को हमेशा बल्लेबाजी का स्वर्ग कहा जाता है। तेज आउटफ़ील्ड और छोटी सीमाओं के कारण, इस स्थान पर गेंदबाजों के पास गलती की बहुत कम गुंजाइश होती है। आईपीएल 2023 में, पहली पारी में सबसे बड़ा स्कोर चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा दर्ज किया गया था। उन्होंने 226/6 का स्कोर बनाया और आरसीबी के खिलाफ आठ रन से मैच जीत लिया था। पहली पारी का औसत स्कोर 196 था। चार गेम पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते जबकि तीन मौकों पर पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की। इस मैदान पर टीमें लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं क्योंकि दोनों पारियों में पिच काफी हद तक एक जैसी रहती है और कोई भी लक्ष्य पहुंच से बाहर नहीं लगता है।
आईपीएल मैचों के लिए M. Chinnaswamy Stadium, Bengaluru के Stats और Records
इस मैदान पर अब तक 88 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। जैसी कि उम्मीद थी, दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सबसे ज्यादा 47 बार जीत हासिल की है।
| मैच | 86 |
| पहली बल्लेबाजी करनी वाली टीम ने जीता | 37 |
| दूसरी पारी में बल्लेबाजी करनी वाली टीम ने जीता | 47 |
| टॉस जीतने वाली टीम ने जीता | 47 |
| टॉस हारने वाली टीम ने जीता | 37 |
| मैच जिनका कोई नतीजा नहीं निकला | 4 |
| सर्वाधिक टीम टोटल | 263/5 |
| न्यूनतम टीम टोटल | 82 |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 166 |
| सर्वोच्च स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा किया गया | 213 |