सभी टीमें तिलक वर्मा से हो जाए सतर्क, IPL 2024 में गगनचुंबी छक्के जड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं MI के युवा बल्लेबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

सभी टीमें तिलक वर्मा से हो जाए सतर्क, IPL 2024 में गगनचुंबी छक्के जड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं MI के युवा बल्लेबाज

मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो आगामी सीजन में टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे।

Tilak Varma (Pic Source-X)
Tilak Varma (Pic Source-X)

आज यानी 18 मार्च को तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र के दौरान कई लंबे-लंबे छक्के जड़े। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 24 मार्च से हो रही है। इस शानदार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो टीम अपना पहला मुकाबला 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगा। हालांकि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और गगनचुंबी छक्के जड़े।

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो सजा की है जिसमें देखा जा सकता है कि युवा बल्लेबाज वानखेड़े स्टेडियम में लंबे छक्के जड़ने का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘तिलक नेट्स में शानदार तरीके से बल्लेबाजी कर रहे है।’

यह रही वीडियो:

तिलक वर्मा का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में काफी अच्छा रहा है। पिछले दो सीजन में तिलक वर्मा ने 25 मैच में 144 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 740 रन बनाए हैं जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल है। उनके इसी प्रदर्शन की वजह से तिलक वर्मा को भारतीय टी20 और वनडे टीम में भी शामिल किया गया। तिलक वर्मा ने 15 पारी में दो अर्धशतक की बदौलत 336 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो आगामी सीजन में टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। पिछले दो सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा है। हालांकि आगामी सीजन की ट्रॉफी को टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। अब देखना यह है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम कैसा प्रदर्शन करती है?

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?