IPL 2024: बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत को तमाम फैंस द्वारा मिला Standing Ovation, आप भी देखें वीडियो:
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया है।
अद्यतन - मार्च 23, 2024 4:53 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का दूसरा मुकाबला इस समय पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला जा रहा है। बता दें, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लगभग डेढ़ साल के बाद क्रिकेट फील्ड पर खिलाड़ी के रूप में वापसी की।
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया है। उनका यह फैसला अभी तक काफी अच्छा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में शुरुआत तो काफी अच्छी की लेकिन पंजाब किंग्स ने गेंदबाजी में काफी अच्छी वापसी की और दिल्ली टीम के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव बनाया है।
ऋषभ पंत की बात की जाए तो भले ही वह इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए। ऋषभ पंत ने इस मैच में 13 गेंदों में दो चौकों की मदद से 18 रन बनाए। जब टॉस के समय ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आए हुए थे तब देखा गया कि तमाम फैंस चंडीगढ़ में उनके लिए जमकर चीयर कर रहे हैं।
यही नहीं जब ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने के लिए भी उतरे तब भी तमाम क्रिकेट फैंस को उनके लिए जमकर चीयर करते हुए देखा गया। ऋषभ पंत ने लगभग 456 दिनों के बाद क्रिकेट फील्ड पर वापसी की है।
यह रही वीडियो:
After 454 days, He's back on field 🙌#RishabhPant pic.twitter.com/PxOnxkgUKp
— CricTracker (@Cricketracker) March 23, 2024
पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला गया था। इस मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी और पंजाब किंग्स को हराना चाहेंगी।
ऋषभ पंत के लिए तमाम लोगों ने चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जमकर चीयर किया है। भले ही पहले मैच में ऋषभ पंत बड़ा स्कोर ना बना पाए हो लेकिन आगामी मैच में उनसे बेहतरीन बल्लेबाजी की उम्मीद कर सकते हैं।