मुंबई इंडियंस को छोड़ने का मन बना चुके हैं रोहित शर्मा, हमेशा के लिए तोड़ लेंगे फ्रेंचाइजी के साथ रिश्ता! - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई इंडियंस को छोड़ने का मन बना चुके हैं रोहित शर्मा, हमेशा के लिए तोड़ लेंगे फ्रेंचाइजी के साथ रिश्ता!

मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस सीजन में तीन मैच खेले हैं और तीनों में उन्होंने हार का सामना किया है।

Rohit Sharma (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत हो चुकी है। अभी तक इस टूर्नामेंट में कई बेहतरीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। मुंबई इंडियंस टीम की बात की जाए तो हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अभी तक उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस सीजन में तीन मैच खेले हैं और तीनों में उन्होंने हार का सामना किया है।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अभी तक इस सीजन में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहा है। हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बीच में ही मुंबई इंडियंस कैंप से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बीच में ही इस फ्रेंचाइजी से दूरी बना सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या की कप्तानी से बिल्कुल भी खुश नहीं है। बता दें, हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की जगह ही मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया था। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया और उन्हें अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया।

रोहित शर्मा की बात की जाए तो उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। न्यूज18 स्पोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस से यह अपील की है कि वो टीम का साथ छोड़ना चाहते हैं क्योंकि ड्रेसिंग रूम का वातावरण बहुत ही खराब है और इससे वो बिल्कुल भी खुश नहीं है। कुछ लोग रोहित शर्मा का साथ दे रहे हैं जबकि कुछ लोग हार्दिक पांड्या की कप्तानी से खुश हैं।

हार्दिक पांड्या ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में किया है काफी निराशाजनक प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हार्दिक पांड्या के ऊपर कप्तानी का दबाव भी देखा गया है। हार्दिक पंड्या ना तो कप्तानी अच्छी तरह से कर पा रहे हैं और ना ही बल्लेबाजी और ना ही गेंदबाजी। यही नहीं उनकी फील्डिंग में भी गिरावट देखने को मिली है।

रोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने पहले मैच में शुरुआत काफी अच्छी की थी लेकिन उसके बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान इस सीजन में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। रोहित शर्मा अगर मुंबई इंडियंस का साथ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बीच में ही छोड़ देते हैं तो टीम को भी काफी तगड़ा झटका लगेगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?