IPL 2024: बीमार होने के बावजूद रियान पराग ने DC के खिलाफ तूफानी पारी, सूर्या ने भी बांधे तारीफों के पुल
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रियान पराग ने 45 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 84 रनों की नाबाद पारी खेली।
अद्यतन - मार्च 28, 2024 11:49 अपराह्न

Suryakumar Yadav Praises Riyan Parag: आईपीएल 2024 का 9वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर में खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करते हुए काफी ज्यादा खराब शुरूआत मिली थी। लेकिन फिर रविचंद्रन अश्विन और रियान पराग के बीच हुई 54 रनों की साझेदारी ने टीम को वापसी दिलाई। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रियान पराग (Riyan Parag) ने सूझबूझ भरी शानदार पारी खेली, और टीम को 185 के स्कोर पर पहुंचाया।
इस सीजन एक अलग ही रियान पराग (Riyan Parag) मैदान पर नजर आ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रियान पराग की शानदार पारी को लेकर सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक खास मैसेज शेयर किया है।
रियान पराग बदल गया है- सूर्यकुमार यादव
रियान पराग (Riyan Parag) घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं, लेकिन उस फॉर्म को आईपीएल में दोहरा पाने में नाकामयाब रहे थे। राजस्थान रॉयल्स लगातार रियान पराग पर भरोसा दिखाते हुए नजर आई है। इस सीजन फ्रेंचाइजी ने रियान को नंबर-4 की पोजिशिन दी है।
लखनऊ के खिलाफ पहले मुकाबले में रियान पराग ने 29 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली थी। आज (28 मार्च) दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रियान पराग ने 45 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 84 रनों की नाबाद पारी खेली।
सूर्यकुमार यादव ने रियान पराग को लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘कुछ हफ्ते पहले NCA में एक लड़के से मुलाकात हुई, वह थोड़ी सी चोट के साथ आया था। पूरी तरह से अपनी रिकवरी पर ध्यान दे रहा था और बड़े अनुशासन के साथ अपने स्किल पर काम किया। और मुझे वहां मौजूद एक कोच को यह बताना गलत नहीं था कि वह बदल गया है, रियान पराग 2.0 Watch out’
![]()
आपको बता दें रियान पराग (Riyan Parag) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कल अपने प्रैक्टिस सेशन के दौरान की एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें रियान पराग ने लिखा था, ‘Sick Batting Literally’
![]()
यानि कि आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में बीमार होने के बावजूद रियान पराग ने अपना टॉप-क्लास दिखाया है। क्रिकेट एक्सपर्ट समेत सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रियान पराग की तारीफ कर रहे हैं।