चेन्नई की जीत के बाद कुछ ज्यादा ही नहीं बोल गए कप्तान धोनी! - क्रिकट्रैकर हिंदी

चेन्नई की जीत के बाद कुछ ज्यादा ही नहीं बोल गए कप्तान धोनी!

दिल्ली के खिलाफ जैसा प्रदर्शन किया, वो पहले करते तो अच्छा होता- धोनी।

MS Dhoni. (Photo Source: Disney+Hotstar)
MS Dhoni. (Photo Source: Disney+Hotstar)

जब से एक बार फिर से चेन्नई टीम के कप्तान धोनी बने हैं, तब से इस टीम में एक अलग ही जोश नजर आ रहा है। टीम के खिलाड़ी विरोधियों से कड़ी टक्कर ले रहे हैं, साथ ही बचे हुए मैचों में जीत भी अपने नाम कर रहे हैं। भले ही टीम के लिए अब प्लेऑफ में जाना काफी मुश्किल है, लेकिन उसके बावजूद कप्तान धोनी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है और वो मस्त अंदाज में खेलने उतरे हैं। इसे लेकर कल उन्होंने खुद बयान दिया, जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे।

कप्तान धोनी को चेन्नई की हार-जीत से फर्क पड़ना बंद हो गया है!

चेन्नई टीम इस सीजन को शायद कभी याद नहीं रखना चाहेगी, लीग की सबसे सफल टीम इस बार जीत की पटरी से ऐसी उतरी की वापसी करने में काफी देर हो गई। सीजन के शुरू होने से ठीक पहले टीम का कप्तान बदला गया, जहां धोनी की जगह ये जिम्मेदारी जडेजा को मिली। लेकिन जडेजा की कप्तानी में टीम के साथ जो हुआ, उसकी कहानी अंक तालिका साफ अपने शब्दों में  बता रही है। आखिर में जडेजा ने फिर से कप्तान की जिम्मेदारी धोनी को दे दी, लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी और बाकी टीमें काफी आगे निकल गई थी।

*दिल्ली के खिलाफ जैसा प्रदर्शन किया, वो पहले करते तो अच्छा होता- धोनी।
*CSK प्लेऑफ में नहीं जाती है तो कोई दुनिया खत्म नहीं हो जाएगी- धोनी।
*माही बोले- टीम की रन रेट के बारे में अब सोच कर कुछ बदल नहीं जाएगा।
*दिल्ली को कल चेन्नई की टीम ने 91 रनों के बड़े अंतर से मात दी है।

माही का तो इस बार बल्ला भी बोल रहा है

वहीं कप्तान धोनी का इस बार तो बल्ला भी जमकर चल रहा है, जहां माही कम गेंदों पर वो विस्फोटक पारियां खेल रहे हैं और लंबे-लंबे शॉट्स में ही उनकी बात हो रही है। फैन्स के मुताबिक कई सालों बाद धोनी इस अंदाज में खेल रहे हैं और इसे देखना काफी मजेदार भी है।

close whatsapp