IPL 2024: ‘2 ओवर में 24 रन चाहिए जिता देंगे’, गुजरात के खिलाफ पंजाब को जीत दिलाने के बाद शशांक और आशुतोष ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो
गुजरात के खिलाफ पंजाब ने 3 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी।
अद्यतन - अप्रैल 5, 2024 12:55 अपराह्न

गुजरात टाइंटस और पंजाब किंग्स (GT vs PBKS) के बीच कल 4 अप्रैल को आईपीएल के जारी सीजन का 17वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में पंजाब ने गुजरात को रोमांचक तरीके से तीन विकेट से हरा दिया है।
तो वहीं पंजाब किंग्स की इस जीत में शशांक सिंह और इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए आशुतोष शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शशांक 29 गेंदों में 6 चौके और 4 छ्क्के की मदद से 61* रनों की नाबाद पारी खेली, तो वहीं दूसरी ओर आशुतोष ने 17 गेंदों में 3 चौके और 1 छ्क्के की मदद से 31 रनों की इम्पैक्टफुल पारी खेली।
साथ ही अपनी इस पारी के बाद दोनों ने पंजाब की जीत को लेकर बड़ा बयान दिया है। आशुतोष का कहना है कि उन्हें और शशांक को विश्वास था कि वे दोनों इस मैच को जिता देंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया है कि अगर वे एक दिन और पंजाब के खेमे के साथ नहीं रुकते तो उनके हाथ से ये गोल्डन अवसर निकल जाता।
पंजाब की गुजरात पर जीत पर आशुतोष और शशांक ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि पंजाब किंग्स की गुजरात टाइटंस पर रोमांचक जीत के बाद शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा की एक वीडियो को इंडियन प्रीमियर लीग के अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आशुतोष कहते हैं- इस मैच से पहले मैच किसी और जगह ट्रायल देने वाला था, रात में फ्लाइट था।
लेकिन मुझे काॅल आई कि आप एक दिन और रुको। फिर मैंने सोचा कि ये लोग मुझे बोल रहे हैं तो कुछ अच्छा ही है। इसलिए मैंने दूसरी टीम का ट्रायल छोड़ दिया, और आज मैं पंजाब टीम में हूं।
डगआउट से मुझे शिखर पाजी और संजय सर काफी आत्मविश्वास दे रहे थे। लोग मुझे स्लाॅगर कहते थे, लेकिन संजय सर ने मुझे विश्वास दिलाया कि तुम कुछ असाधारण शाॅट खेलते हो, और उस पर ही विश्वास रखो। इससे मुझे फायदा रणजी ट्राॅफी में भी हुआ था। मैंने अपने डेब्यू मैच में 100 रनों की पारी खेली थी।
मैच के दौरान मैं बहुत ही आराम से बैठा था, मुझे पता था कि वहां जाकर क्या करना है। हम दोनों एक दम पैनिक नहीं हुए, जब हम दोनों वहां खड़े थे तो हमें पता था कि हम ये कर सकते हैं। दो ओवर में 24 रन ही तो चाहिए, बना देंगे अपन।