IPL 2024 SM Trends

IPL 2024, SM Trends: जाने 11 मई के ट्रेंडिंग ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

मुंबई बनाम कोलकाता मुकाबले से पहले रोहित शर्मा और केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर का एक वीडियो वायरल हो रहा है

IPL 2024, SM Trends
IPL 2024, SM Trends

मुंबई बनाम कोलकाता मुकाबले से पहले रोहित शर्मा और केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर का एक वीडियो सामने आया है। दोनों की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस से अलग होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक फैन गौतम गंभीर से फ्रेंचाइजी को फिर से छोड़कर नहीं जाने को कहते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में फैन रोता हुआ भी नजर आ रहा है।

इसके अलावा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले के दौरान एक फैन एमएस धोनी से मिलने के लिए मैदान में घुस गया। जहां फैन ने माही के पैर छूए। इसके बाद धोनी ने फैन को गले लगाया और सुरक्षाकर्मियों से उसे बचाते हुए भी नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें रोहित शर्मा, तिलक वर्मा से कहते है कि, ऐ हीरो, क्या कर रहा है भाई..? चप्पल में घूम रहा है, क्या गार्डन में आया है क्या..? इसका जवाब देते हुए तिलक ने कहा, है ना भईया, ईडन गार्डन्स, जिस पर रोहित शर्मा कहते हैं, क्या…? ईडन गार्डन्स..? इसके वह हंसते हुए नजर आते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp