IPL 2024 SM Trends

IPL 2024, SM Trends: जाने 18 मई के ट्रेंडिंग ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

फैन ने आरसीबी की जीत के लिए की पूजा-अर्चना

IPL 2024 SM Trends
IPL 2024 SM Trends

आईपीएल 2024 में आज 18 मई को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स (RCB vs CSK) के बीच महत्वपूर्ण खेला जाना है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आरसीबी और सीएसके के फैन्स एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल वायरल वीडियो में आरसीबी फैन्स RCB-RCB के नारे लगा रहे थे, इस पर चेन्नई सुपर किंग्स और माही के फैंस जोर-जोर से CSK-CSK कहने लगे। वहीं इसके अलावा आरसीबी के एक फैन का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें फैन आरसीबी की जीत के लिए पूजा-अर्चना कर रहा है।

आईपीएल 2024 में 17 मई को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया, जहां हार्दिक पांड्या की टीम को 18 रनों से हार मिली। वहीं मैच के बाद MI टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। जिसमें रोहित शर्मा को मेडल दिया गया।

इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो शेयर किया, जिसमें टीम के सभी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ समेत अन्य उत्साहवर्धन के लिए एक गीत गा रहे हैं।

एमएस धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माही अपने एक क्यूट फैन के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान धोनी ने अपने इस नन्हें फैन के टी शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया। इस छोटू फैन ने सीएसके की जर्सी पहनी हुई है, जिस पर नंबर-7 और धोनी लिखा है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Olivia Anugraha (@artistrybyolivia)

 

close whatsapp