IPL 2024, SM Trends

IPL 2024, SM Trends: जाने 23 मई के ट्रेंडिंग ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

मुकाबले के बाद RCB टीम ने दिनेश कार्तिक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया

IPL 2024, SM Trends
IPL 2024, SM Trends

आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही आरसीबी का आईपीएल 2024 में सफर समाप्त हो गया है।

वहीं इस मैच को देखने पहुंची अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरसीबी की हार से अनुष्का काफी निराश नजर आई। वहीं मुकाबले से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें आरसीबी का नन्हा फैन फूट-फूट कर रोते हुए नजर आ रहा है।

मुकाबले के बाद आईपीएल के सोशल मीडिया हैंडल से दिनेश कार्तिक का एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में कार्तिक फैन्स और अपनी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह सभी से गले मिले और RCB टीम ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिनेश कार्तिक ने संन्यास का इशारा किया है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इसके अलावा केकेआर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में हेड कोच चंद्रकांत पंडित, मेंटर गौतम गंभीर, कप्तान श्रेयस अय्यर समेत टीम के बाकी खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं। खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ फाइनल के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

 

close whatsapp