IPL 2024, SM Trends: जाने 22 अप्रैल के ट्रेंडिंग ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल
KKR के खिलाफ विराट कोहली का विवादित आउट होना क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है
अद्यतन - अप्रैल 22, 2024 5:52 अपराह्न
KKR के खिलाफ विराट कोहली का विवादित आउट होना क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं KKR vs RCB मुकाबले के दौरान से ऐसे कई वीडियो सामने आये हैं, जो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
रविवार को विवादित आउट दिए जाने के बाद विराट कोहली अंपायरों से नो बॉल को लेकर बहस कर बैठे थे। वहीं उसी पारी में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर को भी डगआउट के पास चौथे अंपायर के साथ बहस करते देखा गया, इस बहस में मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित भी शामिल दिखे।
कोहली के विवादित आउट पर क्रिकेट के दिग्गजों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने Virat Kohli No- Ball Controversy को लेकर एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है और डिटेल में समझाया है कि कोहली क्यों नॉटआउट थे।
विराट कोहली पर लगा जुर्माना
वहीं पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा कि उस गेंद में कोई लोचा नहीं था और नियम के हिसाब से कोहली आउट थे। दूसरी तरफ मोहम्मद कैफ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, साफ न खेलने योग्य बीमर ने कोहली को आउट कर दिया और धोनी के बल्ले के नीचे से गुज़री एक गेंद को वाइड करार दिया गया। कैमरा, रिप्ले, तकनीक लेकिन फिर भी ऐसी गलतियां हो रही हैं। खराब अंपायरिंग।
इसके बाद मुकाबले के तुरंत बाद विराट कोहली कोलकाता से मुंबई के लिए रवाना हो गए। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। आरसीबी का अगला मुकाबला 25 अप्रैल को हैदराबाद में SRH के खिलाफ है।
अब केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए विराट कोहली पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। वहीं आईपीएल 2024 में आज 38वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
Some 𝘉𝘰𝘯𝘥𝘴 are priceless 💙🩷#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians | @ImRo45 pic.twitter.com/s627hbYzuN
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 21, 2024
Catching up with the ℝ𝕆YALS 💙🩷#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians | @ImRo45 pic.twitter.com/lYgmpKbxWx
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 21, 2024
A day of intense workout & training.. and wholesome moments with the Royals 💙➡️ https://t.co/BY9xMTrrxV
Watch the full #MIDaily video, only on our website and MI app! 📲#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #RRvMI pic.twitter.com/6RbWdrqtMv
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 22, 2024
All set for a 𝑆ℎ𝑎𝑎𝑚 𝐺𝑢𝑙𝑎𝑎𝑏𝑖 𝑖𝑛 𝑆ℎ𝑒ℎ𝑒𝑟 𝐺𝑢𝑙𝑎𝑎𝑏𝑖 💙#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #RRvMI pic.twitter.com/2OFyrRYepH
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 22, 2024
𝘽𝙄𝙂 𝙍𝙊𝙈 𝙄𝙎 𝘼 𝙑𝙄𝘽𝙀 🤩#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #RRvMI pic.twitter.com/oZ9R6ZAZEi
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 22, 2024
Virat Kohli had a chat with the umpire after the match. pic.twitter.com/mya45sbKW2
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 21, 2024
— Nihari Korma (@NihariVsKorma) April 22, 2024
The law must change for the better …@imVkohli @IPL pic.twitter.com/cQIWaSxIfc
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) April 21, 2024
Clear unplayable beamer gets Kohli out and a ball that passed under Dhoni's bat declared wide. Cameras, replays, technology but still such mistakes being made. Poor umpiring. pic.twitter.com/NGqxdbIHPl
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) April 22, 2024