IPL 2024, SM Trends: 27 अप्रैल के बेहतरीन ट्वीट के बारे में जाने यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024, SM Trends: 27 अप्रैल के बेहतरीन ट्वीट के बारे में जाने यहां

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली की ओर से Jake Fraser-McGurk ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 84 रनों की आक्रामक पारी खेली।

Social Media Trends Of 27 April (Pic Source-X)
Social Media Trends Of 27 April (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत कर गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला अभी तक सही साबित नहीं हुआ है और दिल्ली के बल्लेबाजों ने अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली की ओर से Jake Fraser-McGurk ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 84 रनों की आक्रामक पारी खेली। Jake Fraser-McGurk ने मुंबई इंडियंस के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। दिल्ली टीम मुंबई के खिलाफ बड़ा स्कोर बना सकती है।

आज यानी 27 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का एक और बेहतरीन मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें तैयार हैं और उन्हें जमकर अभ्यास भी करते हुए देखा गया है। दोनों ही टीमें आगामी मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?