पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए सर जडेजा कर रहे हैं खास तैयारी, वीडियो देख डरा पड़ोसी देश
लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर लौटे ऑलराउडर खिलाड़ी जडेजा।
अद्यतन - Aug 23, 2023 6:52 pm

एशिया कप 2023 के जरिए टीम इंडिया के सभी सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हो रही है, जहां इस लिस्ट में सर जडेजा का नाम भी शामिल है। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट के लिए इस ऑलराउंडर ने तैयारी शुरू कर दी है, जिसका वीडियो सामने आया है और ये वीडियो देख पड़ोसी मुल्क के खिलाड़ी डर जाएंगे।
जडेजा को भी दिया गया था ब्रेक
एशिया कप 2023 को देखते हुए कई सीनियर खिलाड़ियों को टीम इंडिया से आराम मिला हुआ है, जहां सर जडेजा भी कुछ समय से ब्रेक पर थे और हाल ही में वो घूमने भी गए थे। ऐसे में जडेजा फ्रेश माइंड और बॉडी के साथ मैदान पर उतरेंगे, साथ ही ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए गेंद और बल्ले दोनों से धमाकेदार प्रदर्शन करता है।
पाकिस्तान टीम डर जाएगी सर जडेजा की तैयारी देख!
*लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर लौटे ऑलराउडर खिलाड़ी जडेजा।
*इंस्टाग्राम पर अपने 2 वीडियो पोस्ट किए हैं इस खिलाड़ी ने।
*NCA में फिटनेस पर काम शुरू कर दिया है सर जडेजा ने।
*एशिया कप 2023 के लिए खुद को कर रहे हैं तैयार।
NCA में फिटनेस पर काम करते हुए सर जडेजा का वीडियो
स्वैग ही अलग है टीम इंडिया के ऑलराउंडर का
टीम इंडिया लंका में ही खेलेगी अपने मैच
30 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप के मुकाबले पाकिस्तान और श्रीलंका में होंगे, लेकिन टीम इंडिया अपने मैच खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। ऐसे में भारतीय टीम के सभी मैच श्रीलंका में होने वाले हैं, इसे लेकर काफी ज्यादा बवाल भी हुआ था। फिर बाद में एशिया कप को 2 देशों में कराने का फैसला लिया गया था, जिससे पाकिस्तान खुश नहीं है। वहीं वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान टीम भारत आएगी और अपने सभी मुकाबले भारत में ही खेलेगी। साथ ही एशिया कप और वर्ल्ड कप में होने वाले भारत-पाक मैचों को लेकर एक अलग ही लेवल पर उत्साह बना हुआ है, साथ ही दोनों देशों के पूर्व खिलाड़ियों ने भी बयानबाजी शुरू कर दी है।