IPL 2024 SM Trends

IPL 2024, SM Trends: जाने 25 मार्च के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

टूर्नामेंट में आज छठा मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा

IPL 2024, SM Trends
IPL 2024, SM Trends

सोमवार, 25 मार्च को आईपीएल 2024 के पूरे शेड्यूल की घोषणा हो गई है। 8 अप्रैल से टूर्नामेंट का दूसरा चरण शुरू होगा और 22वां मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले लोकसभा चुनाव के कारण ये खबरें सामने आ रही थीं कि IPL 2024 का दूसरा चरण भारत से बाहर खेला जा सकता है, लेकिन अब स्पष्ट हो गया टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारत में ही खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट का पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर 21 व 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा क्वालीफायर और फाइनल मुकाबला 24 व 26 मई को चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा।

वहीं टूर्नामेंट में आज छठा मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब एक मुकाबला जीत चुकी है, जबकि आरसीबी को उसके पिछले मुकाबले में हार मिली थी।

इससे पहले आईपीएल 2024 के पांचवें मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। इसके साथ ही सभी टीमें अपना एक-एक मुकाबला खेल चुकी है।

इसमें चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस एक-एक मुकाबला जीत चुके हैं, जिनके खाते में 2-2 अंक है।

इसके अलावा क्रिकेट जगत ने आज होली के मौके पर जमकर रंगों के त्योहार को सेलिब्रेट किया। साथ ही विदेशी खिलाड़ियों ने भी इस भारतीय त्योहार का लुत्फ उठाया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?