IPL 2024 SM Trends

IPL 2024, SM Trends: जाने 29 मार्च के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

RCB vs KKR मुकाबले में क्रिकेट जगत के कुछ स्टार प्लेयर्स आमने-सामने होंगे।

IPL 2024, SM Trends
IPL 2024, SM Trends

आईपीएल 2024 में 10वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित RCB vs KKR मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।

इस बड़े मुकाबले में क्रिकेट जगत के कुछ स्टार प्लेयर्स आमने-सामने होंगे। KKR की ओर से मिचेल स्टार्क, सुनील नारायण और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी मोर्चा संभालेंगे, जबकि RCB की ओर से विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल धमाल मचाएंगे।

इसके अलावा पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने आज ही के दिन 20 साल पहले 29 मार्च 2004 को पाकिस्तान में ऐतिहासिक ट्रिपल सेंचुरी जड़ी थी। ऐसा कारनामा करने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने थे।

वहीं रियान पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने 45 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 84* रनों की शानदार पारी खेली। इसकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज की।

रियान की बल्लेबाजी देख क्रिकेट जगत ने उनकी जमकर तारीफ की। सूर्यकुमार यादव, इरफान पठान, सुरेश रैना, आकाश चोपड़ा समेत अन्य दिग्गजों ने उनकी काफी सराहना की।

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की। युजवेंद्र चहल और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं आवेश खान को एक विकेट मिला। आवेश ने आखिरी ओवर में घातक गेंदबाजी की और 17 रनों का बचाव करते हुए मात्र 4 रन दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp