IPL 2024, SM Trends: 10 मई के बेहतरीन ट्वीट के बारे में जाने यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024, SM Trends: 10 मई के बेहतरीन ट्वीट के बारे में जाने यहां

आज यानी 10 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

Social Media Trends Of 10 May
Social Media Trends Of 10 May

9 मई को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को धर्मशाला में 60 रनों से हराया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ आरसीबी आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि टीम के सभी खिलाड़ी पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद काफी उत्साहित है। सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे को इस जीत के लिए शुभकामनाएं भी दी।

आज यानी 10 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर गुजरात इस मैच को हार गया तो वो इस सीजन के प्लेऑफ से पूरी तरह से बाहर हो जाएगा।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई ने अभी तक 11 मैच में 6 में जीत दर्ज की है जबकि 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम 12 अंकों के साथ आईपीएल 2024 की अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। गुजरात की बात की जाए तो उन्होंने 11 मैच में चार में जीत और 7 में हार झेली है। 8 अंकों के साथ टीम अंक तालिका में अंतिम पायदान पर है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?