IPL 2024: "वो जिस चीज को छूते हैं, जीत लेते हैं"- SRH के नए कप्तान होंगे पैट कमिंस! डेनियल विटोरी के बयान ने की पुष्टि - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: “वो जिस चीज को छूते हैं, जीत लेते हैं”- SRH के नए कप्तान होंगे पैट कमिंस! डेनियल विटोरी के बयान ने की पुष्टि

पैट कमिंस हैदराबाद टीम को लीडरशिप का विकल्प भी देते हैं।

Daniel Vettori and Pat Cummins. (Image Source: X)
Daniel Vettori and Pat Cummins. (Image Source: X)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मुख्य कोच डेनियल विटोरी (Daniel Vettori) ने 19 दिसंबर को दुबई में संपन्न हुए आईपीएल 2024 ऑक्शन में 20.50 करोड़ रुपये की विशाल कीमत पर ऑस्ट्रेलिया के 2023 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को सफलतापूर्वक हासिल करने पर खुशी जाहिर की है।

भारत में ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 दिलाने के बाद पैट कमिंस (Pat Cummins) ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ आईपीएल 2024 ऑक्शन में प्रवेश किया था। दुबई के कोला-कोला एरिना में हुए ऑक्शन में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने शुरूआत में स्टार ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज में रुचि दिखाई, लेकिन कुछ समय बाद वे तीव्र बोलियां देख पीछे हट गए।

क्या आईपीएल 2024 में SRH के कप्तान होंगे Pat Cummins?

हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ऑक्शन में अंत तक डटी रही, लेकिन फाफ डु प्लेसिस की अगुआई वाली फ्रेंचाइजी भी 20 करोड़ रुपये की कीमत के बाद पीछे हट गई, और फिर इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पैट कमिंस (Pat Cummins) को अपने खेमे में शामिल करने में सफल रही, जो निचले क्रम के शानदार बल्लेबाज होने के साथ-साथ टीम को लीडरशिप का भी विकल्प देते हैं।

यहां पढ़िए: IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वाॅर्नर को इंस्टाग्राम और एक्स पर किया ब्लाॅक, खिलाड़ी ने शेयर की फोटोज

हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मुख्य कोच डेनियल विटोरी (Daniel Vettori) ने कमिंस को कप्तान बनाने की योजनाओं के बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के आईपीएल 2024 में SRH की कप्तानी करने की संभावना से इनकार भी नहीं किया।

इस बारे में निश्चित रूप से बातचीत होगी: Daniel Vettori

डेनियल विटोरी ने JioCinema के हवाले से कहा: “मुझे लगता है कि पैट कमिंस को SRH का कप्तान बनाए जाने को लेकर निश्चित तौर पर चर्चा होगी। लेकिन अभी आईपीएल 2024 से पहले काफी क्रिकेट खेला जाना है और कमिंस ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी सफल रहे हैं। वह एक वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हैं, और वह जिस चीज को छूता है, उसे लगभग जीत लेता है। इसलिए यह इस बारे में निश्चित रूप से बातचीत होगी।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?