SRH vs CSK: 308.33 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर Abhishek Sharma ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच

IPL 2024, SRH vs CSK: 308.33 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर अभिषेक शर्मा ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच

अभिषेक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 12 गेंदों में 37 रनों की शानदार पारी खेली।

Abhishek Sharma (Photo Source: BCCI/IPL)
Abhishek Sharma (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024, SRH vs CSK: Abhishek Sharma won POTM Award: आईपीएल 2024 के 18वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बोर्ड पर लगाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल की।

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) है, जिन्होंने मात्र 12 गेंदों में 37 रनों की विस्फोटक पारी खेली। प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद अभिषेक शर्मा का क्या कहना है, आइए आपको बताते हैं।

Abhishek Sharma ने पारी में जड़े 4 छक्के

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरूआत मिली थी। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई थी। अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 308.33 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 37 रनों की पारी खेली।

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) तीसरे ओवर में दीपक चाहर के खिलाफ आउट हुए थे। अभिषेक शर्मा 4 मैचों में 40.25 के औसत और 217.57 के स्ट्राइक रेट से 161 रन बना चुके हैं। अभिषेक शर्मा ऑरेंज कैप की ताजा सूची में पांचवें स्थान पर है।

मेरे लिए बड़े स्कोर मायने रखते हैं- अभिषेक शर्मा

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा,

गेंदबाजी में हमें लगा कि यह थोड़ा धीमा विकेट है। हम जानते थे कि अगर हम पावरप्ले में चीजें अच्छी तरह से रखते हैं, तो उसके बाद हम फ्लो के साथ आगे बढ़ सकते हैं। इस आईपीएल से पहले मेरे पास अच्छी तैयारी करने का मौका था। बड़े स्कोर मायने रखते हैं (व्यक्तिगत स्कोर), लेकिन मैं आज फ्लो के साथ चला गया। अभी जिस फॉर्म में हूं, इसके लिए युवी पाजी, ब्रायन लारा और मेरे पिताजी को बहुत सारा धन्यवाद।

close whatsapp