IPL 2024: SRH vs GT मैच में इन खिलाड़ियों के बीच गेंद और बल्ले की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है
अगर सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो उन्हें गुजरात टाइटंस को मात देना बेहद जरूरी है।
अद्यतन - मई 16, 2024 10:31 पूर्वाह्न
2- हेनरिक क्लासेन बनाम राशिद खान

हेनरिक क्लासेन ने भी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने 2024 सीजन काफी अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन वो लगातार प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। हालांकि हेनरिक क्लासेन गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ा स्कोर जरूर बनना चाहेंगे।
गुजरात टाइटंस टीम में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स में से एक राशिद खान भी मौजूद है और उनके खिलाफ बड़े शॉट्स खेलना हेनरिक क्लासेन के लिए काफी मुश्किल होगा। इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच गेंद और बल्ले की शानदार भिड़ंत देखने को मिल सकती है।