IPL 2024: SRH vs GT मैच में इन खिलाड़ियों के बीच गेंद और बल्ले की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है
अगर सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो उन्हें गुजरात टाइटंस को मात देना बेहद जरूरी है।
अद्यतन - May 16, 2024 10:31 am

आज यानी 16 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो उन्हें गुजरात टाइटंस को मात देना बेहद जरूरी है।
गुजरात टाइटंस की बात की जाए तो टीम इस सीजन के प्लेऑफ से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है। हालांकि टीम के पास ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो अच्छा प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को मात दे सकते हैं। इस मैच के दौरान ऐसे कुछ खिलाड़ी हैं जिनके बीच गेंद और बल्ले की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकेगी। आज हम ऐसे ही तीन खिलाड़ियों की भिड़ंत के बारे में बताते हैं जो इस मैच के दौरान देखने को मिल सकती है।
1- ट्रेविस हेड बनाम संदीप वॉरियर

ट्रेविस हेड ने अभी तक आईपीएल 2024 में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। इस पूरे सीजन में ऐसा देखा गया है कि ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से लगातार आक्रामक शॉट्स खेले हैं और अपनी टीम को घातक शुरुआत दिलाई है। हेड अगर सेट हो गए तो उनका विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। उनका स्ट्राइक रेट भी इस सीजन में काफी अच्छा रहा है।
गुजरात टाइटंस के बेहतरीन तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर को यह बात काफी अच्छी तरह से पता होगी और वो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को जल्द से जल्द आउट करना चाहेंगे। वॉरियर ने इस सीजन पावरप्ले में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट झटके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी बेहतरीन गेंदबाजी करने को देखेंगे।