IPL 2024: SRH vs MI- इन खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: SRH vs MI- इन खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आठवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जाएगा।

2- हार्दिक पांड्या बनाम पैट कमिंस

Hardik Pandya and Pat Cummins (Pic Source-X)
Hardik Pandya and Pat Cummins (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग 2022 और 2023 सीजन में गुजरात टाइटंस के कप्तान थे। तमाम फैंस इस बात से काफी निराश है कि हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने ट्रेड किया और उन्हें कप्तान भी बनाया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार्दिक पांड्या अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वो अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

पैट कमिंस के लिए 2023 साल काफी अच्छा रहा था। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी को अपने नाम किया और फिर एशेज को भी हासिल किया। यही नहीं भारत के खिलाफ फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पैट कमिंस की कप्तानी में ही जीत दर्ज की। अब आईपीएल 2024 में अनुभवी खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं। यह दोनों ही खिलाड़ी आगामी मैच को कप्तान के रूप में जरूर जीतना चाहेंगे।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp