IPL 2024: SRH की DC के खिलाफ पहली पारी की हाइलाइट्स
इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 267 बनाए।
अद्यतन - अप्रैल 20, 2024 9:57 अपराह्न

इस समय दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2024 का शानदार मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 267 बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और दिल्ली के खिलाफ बड़ा टोटल बनाया।
ट्रेविस हेड की धुआंधार पारी
1️⃣2️⃣5️⃣ – THE HIGHEST POWERPLAY SCORE IN T20 CRICKET!! 🔥#DCvSRH #TATAIPL #IPLonJioCinema #IPLinBhojpuri pic.twitter.com/JrRRt53dsh
— JioCinema (@JioCinema) April 20, 2024
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत की। युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 131 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। ट्रेविस हेड ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 11 चौके और छह छक्कों की मदद से 89 रनों की आक्रामक पारी खेली। उन्होंने दिल्ली टीम के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।
यही नहीं अभिषेक शर्मा ने भी धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में दो चौके और छह छक्कों की मदद से 46 रन बनाए।
शाहबाज अहमद ने भी अपनी टीम के लिए खेली अर्धशतकीय पारी
Making striking look easy, the @SunRisers batters 🧡
250 up for #SRH for the 3rd time in the season 🔥
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #DCvSRH pic.twitter.com/3R0N6AWdNP
— IndianPremierLeague (@IPL) April 20, 2024
मिडिल ओवर्स में दिल्ली कैपिटल्स ने मैच में वापसी की। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को मिडिल ओवर्स में खामोश रखा। हालांकि हैदराबाद की ओर से शाहबाज अहमद ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 29 गेंदों में दो चौके और पांच छक्कों की मदद से 59 रनों की नाबाद पारी खेली।
शाहबाज अहमद के अलावा नीतीश रेड्डी ने भी 37 रनों का योगदान दिया। मेजबान की ओर से कुलदीप यादव ने चार ओवर में 55 रन देकर चार विकेट झटके जबकि मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 267 रन बनाने होंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत काफी अच्छी की है और उनके बल्लेबाज भी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। दोनों ही टीमें इस मैच को अपने नाम करना चाहेगी।