IPL 2024: सभी 10 टीमों के बैकअप कप्तानों की लिस्ट
आज हम आपको बताते हैं सभी 10 टीमों के बैकअप कप्तानों के बारे में।
अद्यतन - मार्च 6, 2024 4:25 अपराह्न
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरूआत जल्द ही होने वाली है और तमाम लोग पिछले काफी समय से इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे सफल फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में से एक है।
इस टूर्नामेंट की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त दी थी। अब आगामी सीजन में भी चेन्नई टीम अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेगी। आज हम आपको बताते हैं सभी 10 टीमों के बैकअप कप्तानों के बारे में।
1- मुंबई इंडियंस- सूर्यकुमार यादव
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 10 साल के बाद पहली बार मुंबई इंडियंस टीम के कप्तानी नए कप्तान करेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते हुए नजर आएंगे।
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई टीम ने पांच बार इस शानदार ट्रॉफी को अपने नाम किया है। हालांकि फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन से पहले हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया है जबकि सूर्यकुमार यादव उपकप्तानी करते हुए नजर आएंगे। अगर हार्दिक पांड्या इस टूर्नामेंट में चोटिल हो जाते हैं तो उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को टीम की कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है।