IPL 2024: विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं ये 3 खिलाड़ी, इस सीजन बनाएंगे 973 से ज्यादा रन
शुभमन गिल ने पिछले आईपीएल सीजन 17 मैचों में 59.33 के औसत और 157.80 के स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए थे।
अद्यतन - फरवरी 29, 2024 6:22 अपराह्न
1. यशस्वी जायसवाल

भारतीय युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार फॉर्म दिखाकर यशस्वी को इंडियन टी20 साइड में डेब्यू करने का मौका मिला था। राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछले सीजन यशस्वी जायसवाल ने 48.08 के औसत और 160 के स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल के नाम आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड है।
यशस्वी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था, और केएल राहुल और पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ा था। यशस्वी ने 37 आईपीएल मैचों में 32.56 के औसत और 148.73 के स्ट्राइक रेट से 1172 बनाए हैं। जिसमें 8 अर्धशतक और एक शतक शामिल है। यशस्वी का हाईस्ट स्कोर 124 रन है। यशस्वी जिस फॉर्म में हैं उस हिसाब से वह इस सीजन विराट कोहली के एस सीजन में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आ सकते हैं।