IPL 2024: विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं ये 3 खिलाड़ी, इस सीजन बनाएंगे 973 से ज्यादा रन
शुभमन गिल ने पिछले आईपीएल सीजन 17 मैचों में 59.33 के औसत और 157.80 के स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए थे।
अद्यतन - फरवरी 29, 2024 6:22 अपराह्न
2. शुभमन गिल

शुभमन गिल भारतीय टीम के लिए खेलते हुए थोड़े फॉर्म से जरूर जूझ रहे हैं, लेकिन आईपीएल के पिछले दो सीजनों में गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल ने शानदार खेल दिखाया है। शुभमन गिल ने पिछले सीजन 17 मैचों में 59.33 के औसत और 157.80 के स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए थे, जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल थे। शुभमन गिल का हाईस्ट स्कोर पिछले सीजन 129 रन था। शानदार प्रदर्शन के दम पर शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप भी अपने नाम किया था।
आईपीएल लीग में अब तक शुभमन गिल ने 91 मैचों में 37.70 के औसत और 134.07 के स्ट्राइक रेट से 2790 रन बनाए हैं। जिसमें 3 शतक और 18 अर्धशतक शामिल है। शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस की कप्तानी भी सौंपी गई है, कप्तानी करते हुए शुभमन गिल शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। साथ ही विराट कोहली के एक सीजन में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।