IPL 2024: ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले हैं ये 5 बल्लेबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले हैं ये 5 बल्लेबाज

आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होने जा रहा है।

Travis Head. (Photo Source: Twitter)
Travis Head. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) ऑक्शन के लिए मंच सजने लगा है और अब से कुछ घंटों बाद ही खिलाड़ियों के नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी-अपनी लिस्ट तैयार कर ली होगी। कुछ टीमों के पास अच्छे इम्पेक्ट प्लेयर्स की भी लिस्ट होगी, जिन पर उनकी नजर होगी।

इसके अलावा कुछ बल्लेबाजों पर भी फ्रेंचाइजी बड़ी बोली लगा सकते हैं। इस ऑर्टिकल में हम ऐसे ही पांच बल्लेबाजों के बार में चर्चा करेंगे, जो आईपीएल 2024 की नीलामी में सबसे महंगे हो सकते हैं।

1. ट्रैविस हेड (Travis Head)

Travis Head. (Photo Source: Sydney Seshibedi/Gallo Images/Getty Images)
Travis Head. (Photo Source: Sydney Seshibedi/Gallo Images/Getty Images)

आईपीएल 2024 ऑक्शन में ट्रैविस हेड क्यों छाए रहेंगे, इसके बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सनसनी मचाई है। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मैच विनिंग शतक लगाकर उन्होंने भारत के सपने को चकनाचूर कर दिया।

वह पावरप्ले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही स्पिन के खिलाफ भी बेहतर नजर आते हैं। हेड गेंदबाजी भी करते हैं और महत्वपूर्ण मौकों पर टीम को विकेट निकाल कर देते हैं। ये चीजें उन्हें वैल्यूएबल ऑलराउंडर बनाती है। इसलिए मिनी ऑक्शन में उनकी बड़ी बोली लगने की पूरी संभावना है।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp