IPL 2024: ये हैं ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई में होना है।
अद्यतन - दिसम्बर 14, 2023 4:43 अपराह्न
4. कॉलिन मुनरो – 36

इस लिस्ट में चौथा नाम कॉलिन मुनरो का है। न्यूजीलैंड के 36 वर्षीय खिलाड़ी ने आईपीएल 2024 नीलामी के लिए बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखा है। कीवी बल्लेबाज ने 2016 में केकेआर के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। अपने पहले सीजन में उन्होंने चार मैचों में 10 की औसत से सिर्फ 30 रन बनाए थे।
2016 सीजन के बाद वह 2018 और 2019 सीजन का हिस्सा बने। इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीदा था, लेकिन वह एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करने में फेल रहे। 9 मैचों में वह केवल 147 रन ही बना सके। उनके इस खराब प्रदर्शन को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने उनसे नाता तोड़ लिया। 2020 ऑक्शन में किसी फ्रेंचाइजी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो