IPL 2024: ये हैं ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: ये हैं ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई में होना है।

5. जलज सक्सेना – 36

Jalaj Saxena
Jalaj Saxena. (Photo Source: Instagram)

केरल के 36 वर्षीय जलज सक्सेना का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। वह 2024 आईपीएल में खेलना चाहते हैं और इसके लिए अपना नाम रजिस्टर करवा दिया है। सक्सेना पिछली बार 2021 आईपीएल नीलामी में शामिल हुए थे और तब उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। हालांकि, इस बार उन्होंने अपना बेस प्राइस 40 लाख रुपये रखा है।

जलज मुंबई इंडियंस (MI), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उन्हें कभी भी आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023-24 में उन्होंने केरल के लिए गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और चार मैचों में 5.64 की इकोनॉमी से 8 विकेट चटकाए।

 

 

 

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp