पृथ्वी शॉ अनिल कुंबले

“यह उनके लिए करो या मरो वाला सीजन होगा”- पृथ्वी शॉ को लेकर पूर्व दिग्गज प्लेयर ने दिया बड़ा बयान

IPL 2023 में पृथ्वी शॉ के बल्ले से नहीं निकले थे रन।

Prithvi Shaw (Photo Source: Twitter)
Prithvi Shaw (Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व महान स्पिनर अनिल कुंबले ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए करो या मरो वाला सीजन होगा। इससे पहले ऐसी खबरे आ रही थी कि दिल्ली फ्रेंचाइजी पृथ्वी शॉ को रिलीज कर देगी, लेकिन उन्होंने शॉ को डीसी ने 2024 सीजन के लिए बरकरार रखा है।

पिछले सीज़न में शॉ का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, उन्होंने आठ मैचों में 13.25 की औसत से केवल 106 रन बनाए थे, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 124.71 था। पिछले कुछ सीजन से आईपीएल में शॉ का प्रदर्शन लगातार गिर रहा है। इसी बीच जियो सिनेमा से बात करते हुए कुंबले ने कहा कि शॉ को अपनी फिटनेस पर काम करना होगा और इस बात पर जोर दिया कि उनके क्रिकेट कौशल को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं है।

अनिल कुंबले ने पृथ्वी शॉ को लेकर दिया बड़ा बयान

जियो सिनेमा पर बात करते हुए अनिल कुंबले ने पृथ्वी शॉ को लेकर कहा कि, ‘पृथ्वी शॉ को अपने फिटनेस पर ध्यान देना होगा। मुझे लगता है इसे लेकर लगातार बात की जाती है। उनके क्रिकेटिंग स्कील के बारे में बात नहीं होती है। हमने देखा है कि टी20 फॉर्मेट में वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो मैच को विरोधियों से छीन सकता है। वह अभी युवा है लेकिन उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर रिकी पॉन्टिंग, सौरव गांगुली, डेविड वॉर्नर उन्हें फिटनेस पर काम नहीं करवा सकते हैं तो यह एक चुनौती होगी।’

कुंबले ने आगे कहा कि, ‘यह एक ऐसी चीज है जिसे उसे समझने की जरूरत है। उनके साथ खेलने वाले खिलाड़ी आगे बढ़े हैं। आप उदाहरण के लिए शुभमन गिल को देख सकते हैं जो भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ोयों में से एक है और युवा खिलाड़ी है। वह टीम के साथ लंबे भविष्य को देख रहा है। वहीं शॉ इससे चूक गए हैं। ऐसे में आईपीएल उनके लिए करो या मरो जैसा सीजन होगा।’

आपको बता दें पृथ्वी शॉ की गिनती विस्फोटक बल्लेबाजों में की जाती है। उन्होंने अभी तक अपने करियर में 71 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1694 रन निकले हैं। पृथ्वी आईपीएल के अगले सीजन में अपने बल्ले से कमाल की पारियां खेलना चाहेंगे।

close whatsapp