IPL 2024: हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाकर MI ने की अब तक की सबसे बड़ी गलती, तीन पॉइंट्स में समझिए पूरा मामला - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाकर MI ने की अब तक की सबसे बड़ी गलती, तीन पॉइंट्स में समझिए पूरा मामला

मुंबई ने रोहित की बजाए हार्दिक को आगामी सीजन के लिए टीम का कप्तान नियुक्त किया है। 

Hardik Pandya and Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)
Hardik Pandya and Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)

आईपीएल के 17वें सीजन के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस मैनजमेंट ने बड़ी घोषणा करते हुए टीम में एक अहम बदलाव किया है। बता दें कि अब आईपीएल में मुंबई के लिए रोहित की बजाए हार्दिक पांड्या कप्तानी करते हुए नजर आएंगे जिन्हें हाल में ही मुंबई ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था।

हालांकि, फ्रेंचाइजी के इस फैसले के पीछे क्या बड़ी वजह रही इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। तो वहीं हार्दिक को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया जाना भविष्य को देखते हुए एक अच्छा फैसला हो सकता है, लेकिन फिर भी कुछ कारण है जिसकी वजह से हार्दिक का कप्तान बनना टीम के लिए काम नहीं करेगा। तो आइए ऐसे ही तीन बड़े कारणों को जानते हैं-

1. हार्दिक का अनुभव

भले ही हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस को दो आईपीएल में सीजन में लगातार फाइनल पहुंचाया हो, लेकिन अगर उनकी कप्तानी की तुलना रोहित शर्मा की जाए तो अभी उनका अनुभव रोहित से काफी कम है।

रोहित की आंकड़े कप्तान के तौर पर भारतीय टीम के साथ मुंबई इंडियंस के लिए भी शानदार हैं। रोहित की ही कप्तानी में मुंबई ने 10 सीजन में कुल पांच बार खिताब को अपने नाम किया है। इसके अलावा साल 2013 में रोहित ने ही मुंबई को चैंपियन लीग टी20 का भी चैंपियन बनाया था।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp