CSK vs RCB

IPL 2024: एक नजर डालिए CSK vs RCB मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर

CSK की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आई गई

 

CSK vs RCB (Pic Source-X/IPL)
CSK vs RCB (Pic Source-X/IPL)

IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत के साथ आगाज किया है। चेपॉक में खेले गए मुकाबले में CSK ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ चेन्नई ने चेपॉक में आरसीबी के खिलाफ अपना दबदबा बनाए रखा है। 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया। इससे पहले आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 173 रन बनाए।

मुस्तफिजुर रहमान की घातक गेंदबाजी

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला सही साबित होता हुआ नजर आया, जब उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 8 चौके की मदद से 35 रन ठोक डाले।

हालांकि, इसके बाद मुस्तफिजुर रहमान कहर बनकर आए। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में रजत पाटीदार और ग्लेन मैक्सवेल को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद 12वें ओवर में विराट कोहली और कैमरन ग्रीन का विकेट चटकाया। कोहली ने 20 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि ग्रीन ने 18 रनों की पारी खेली।

रावत-कार्तिक की महत्वपूर्ण साझेदारी

विकेटों के पतझड़ के बीच अनुज रावत और दिनेश कार्तिक ने अहम साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 95 रनों की पार्टनरशिप करते हुए टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। रावत अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। उन्होंने 25 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 48 रन बनाए, जबकि दिनेश कार्तिक 38 रन बनाकर नाबाद लौटे।

मुस्तफिजुर रहमान ने अपने चार ओवर के स्पैल में 29 रन देकर चार विकेट हासिल किए। जबकि दीपक चाहर को एक विकेट मिला।

सीएसके ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य

174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.4 ओवर 4 विकेट खोकर 176 रन बनाकर मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में टीम ने 50 का आंकड़ा पार कर लिया। लेकिन इससे पहले कप्तान रुतुराज गायकवाड़ 15 रन बनाकर आउट हो गए। आईपीएल डेब्यू करने वाले रचिन रवींद्र ने भी शानदार बल्लेबाजी की और तेजी से 37 रन बनाए।

इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने 27 रन और डेरिल मिचेल ने 22 रनों की पारियां खेली। शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा अंत तक टिके रहे और टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। जहां शिवम ने 28 गेंदों में 34* रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं जडेजा ने 17 गेंदों में 25* रनों का योगदान दिया।

आरसीबी की ओर से कैमरन ग्रीन ने सबसे अधिक दो विकेट लिए। वहीं यश दयाल और कर्ण शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

यहां देखें CSK vs RCB मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स

https://twitter.com/Dark_Loord_/status/1771241746346741909?s=20

 

 

 

 

close whatsapp