IPL 2024: एक नजर डालिए DC vs KKR मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर
KKR की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आई गई
अद्यतन - अप्रैल 3, 2024 11:52 अपराह्न
आईपीएल 2024 के 16वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रनों के बड़े अंतर से मात दी। इस जीत के साथ केकेआर की टीम अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी और आंद्रे रसेल की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में 272 रनों का टोटल बनाया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 166 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
KKR ने बनाया IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 272 रनों का विशाल स्कोर बनाया। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। सलामी बल्लेबाजों फिलिप साल्ट और सुनील नारायण ने एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। साल्ट (18) के आउट होने के बाद नारायण और अंगकृष रघुवंशी ने जोरदार बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी निभाई।
इस दौरान अंगकृष ने अपना पहला आईपीएल अर्धशतक बनाया। वहीं नारायण ने 39 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्के की मदद से 85 रनों की आतिशी पारी खेली। आखिरी के ओवरों में आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह ने भी तूफानी बल्लेबाजी की। जहां रसेल ने 19 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 41 रन बनाए, वहीं रिंकू सिंह ने मात्र 8 गेंदों में 26 रन ठोक डाले, जिसमें एक चौका और तीन छक्के शामिल रहे।
दिल्ली की ओर से सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। एनरिक नॉर्खिया चार ओवर में 59 रन देकर तीन विकेट, जबकि इशांत शर्मा ने 3 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
दिल्ली कैपिटल्स की शर्मनाक हार
273 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम दबाव में बुरी तरह बिखर गई और 17. 2 ओवर में सिर्फ 166 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बड़े टोटल का पीछा करने लिए दिल्ली को अच्छी शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन केकेआर के गेंदबाजों ने पावरप्ले के अंदर ही चार झटक दिए। वैभव अरोड़ा और मिचेल स्टार्क की जोड़ी ने शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया।
मध्यक्रम में ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक भी बनाए, लेकिन इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। पंत ने जहां 55 रनों की पारी खेली, वहीं स्टब्स ने 54 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा दिल्ली का और कोई और बल्लेबाज रन नहीं बना सका।
केकेआर की ओर से वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। वहीं मिचेल स्टार्क को दो विकेट मिले। इसके अलावा रसेल और नारायण ने 1-1 विकेट चटकाए।
यहां देखें DC vs KKR मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स
Mood rn !
After breaking many records 😂#DCvKKR pic.twitter.com/vjrtS8INWw— 𝙰𝚗𝚜𝚑𝚞/𝙷𝚒𝚎 𝚜𝚑𝚒𝚟 (@Anshuu1111) April 3, 2024
Sunil Narine to DC bowlers #DCvKKR pic.twitter.com/NMh7P5N73S
— Loki (@LokiSRKian13) April 3, 2024
Pant VS venkatesh Iyer = 28 Runs.
It reminds me Albie morkel VS Virat Kohli..
Both are right arm medium bowlers & conceded 28 runs to left handed batsman…🤣🤣#DCvKKR#DCvsKKR#KKRvsDC #Kohli pic.twitter.com/yarGs1LAEg
— Yellove 💛 (@Only_Seven_Nine) April 3, 2024
GG has some personal issues with RCB 🫡#DCvKKR pic.twitter.com/ZYJh4s9z0H
— Ami KKR (@iamrsd_) April 3, 2024
Sunil Narine in KKR dressing room
🥶🔥pic.twitter.com/xEugdfdfMa— Fragrance (@Fragrance893097) April 3, 2024
Hqhqhq#IPL2024 #DCvKKR pic.twitter.com/bSAlYqRnlq
— Aumbetiroydo (@aumbetiroydo) April 3, 2024
Points Table 😹😹 #DCvKKR pic.twitter.com/00K28UStz1
— Byomkesh (@byomkesbakshy) April 3, 2024
#DCvKKR @KKRiders @DelhiCapitals @LucknowIPL @RCBTweets @mipaltan @cricketaakash @harbhajan_singh pic.twitter.com/OpcB0HHEjL
— ASHISH VERMA (@vermaprabhat97) April 3, 2024
Na to iske samne koi batting kr pata h
Na hi koi iske samne bowling Kr pata h🤣☠️💀☠️☠️☠️#DCvKKR pic.twitter.com/weZiAquRPa— A nill (@neel001xd) April 3, 2024
Ok let's admit#IshantSharma 'Yorker' is next level
#AndreRussell oh that's the practical meaning of
'Arsh se Pharsh' 😂😂#DCvsKKR #ipl2024 #ipl #DCvKKR— poonam rao (@poonamrao11) April 3, 2024