GT vs CSK

IPL 2024: एक नजर डालिए GT vs CSK मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर

GT की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आई गई

Shubman Gill & Sai Sudharshan (Photo Source: BCCI/IPL)
GT vs CSK (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2024 में 10 मई को खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रनों से हराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने शुभमन गिल और साई सुदर्शन के शतकीय पारी की बदौलत 232 रनों का लक्ष्य सीएसके के सामने रखा। इसके जवाब में चेन्नई की टीम 196 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ GT ने खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा है।

गुजरात टाइटंस ने बनाया विशाल स्कोर

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 231 रनों का विशाल स्कोर बनाया। शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बल्ले से जमकर रन बरसे। दोनों के आगे सीएसके गेंदबाजों की एक ना चली और उन्होंने जमकर रन बटोरे।

शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने रिकॉर्ड साझेदारी करते हुए पहले विकेट के लिए 210 रन जोड़े। आउट होने से पहले साई सुदर्शन ने 51 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्के की मदद से 103 रन बनाए। वहीं शुभमन गिल ने 55 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। सीएसके की ओर से तुषार देशपांडे ने दो विकेट चटकाए।

35 रनों से हारी चेन्नई सुपर किंग्स

इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 196 रन ही बना सकी और 35 रनों से मुकाबला हार गई। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 10 रन के कुल स्कोर पर शीर्ष के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। इसमें अजिंक्य रहाणे (1), रचिन रवींद्र (1) और रुतुराज गायकवाड़ बिना खाता खोले आउट हुए।

हालांकि, इसके बाद डेरिल मिचेल और मोईन अली ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई और सीएसके की मुकाबले में वापसी कराई। मिचेल ने 63 रन और मोईन अली ने 56 रनों की पारी खेली। इसके बाद के बल्लेबाजों ने टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया, लेकिन वे नाकाम रहे। धोनी ने नाबाद 26 रनों की पारी खेली, जबकि शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा ने क्रमश: 21 व 18 रन बनाए।

गुजरात की ओर से मोहित शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। वहीं राशिद खान ने 2 विकेट झटके। उमेश यादव और संदीप वारियर को 1-1 विकेट मिला।

यहां देखें GT vs CSK मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स

 

 

 

 

close whatsapp