एक नजर डालिए LSG vs DC मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक नजर डालिए LSG vs DC मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर

दिल्ली टीम की ओर से Jack Fraser-McGurk ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 55 रनों की मैच जिताऊं पारी खेली।

Delhi Capitals (Photo Source: BCCI/IPL)
Delhi Capitals (Photo Source: BCCI/IPL)

आज यानी 12 अप्रैल को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए शानदार मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। लखनऊ के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे और इसी वजह से मैच हार गए।

आयुष बडोनी ने खेली अपनी टीम के लिए बेहतरीन पारी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए। लखनऊ टीम की ओर से युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए 35 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 55 रनों की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली। बता दें, एक समय लखनऊ ने अपने 7 विकेट 13 ओवर में 94 रन पर गंवा दिए थे।

हालांकि इसके बाद आयुष बडोनी और अरशद खान ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और आठवें विकेट के लिए 73 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। आयुष बडोनी के अलावा कप्तान केएल राहुल ने 39 रनों की पारी खेली जबकि अरशद खान ने 20* रनों का योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि खलील अहमद ने चार ओवर में 41 रन देकर दो विकेट अपने नाम किया। इशांत शर्मा और मुकेश यादव ने एक-एक क्रिकेट झटका।

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दी मात

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम की शुरुआत काफी खराब रही और 24 रन पर उनका पहला विकेट गिर गया। डेविड वार्नर लखनऊ के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 8 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए 32 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। दिल्ली टीम की ओर से Jack Fraser-McGurk ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 55 रनों की मैच जिताऊं पारी खेली।

उन्होंने लखनऊ के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। ऋषभ पंत ने भी अपनी टीम की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 41 रनों की शानदार पारी खेली। लखनऊ की ओर से रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट झटके।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?