IPL 2024: एक नजर डालिए RCB vs PBKS मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर
RCB की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आई गई
अद्यतन - मार्च 25, 2024 11:54 अपराह्न
आईपीएल 2024 के छठे मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ आरसीबी ने टूर्नामेंट में अपना खाता खोला। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रनों का लक्ष्य आरसीबी के सामने रखा, जिसे आरसीबी ने विराट कोहली के शानदार अर्धशतकीय पारी और दिनेश कार्तिक के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत हासिल कर लिया।
पंजाब ने बनाया 176 रनों का स्कोर
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और ओपनर जॉनी बेयरस्टो सिर्फ 8 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही पंजाब के लिए जितेश शर्मा और सैम करन (23) ने अहम साझेदारी निभाई।
दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 52 रनों की पार्टनरशिप बनाई। टीम के लिए शिखर धवन ने सबसे अधिक 45 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके एक छक्का लगाया। इसके अलावा जितेश शर्मा ने 27 और प्रभसिमरन सिंह ने 25 रनों का योगदान दिया। आरसीबी की ओर से मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2-2 विकेट हासिल किए। यश दयाल और अल्जारी जोसेफ को 1-1 विकेट मिला।
विराट कोहली ने लगाया शानदार अर्धशतक
177 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और फाफ डु प्लेसिस (3) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद कैमरन ग्रीन (3) भी चलते बने। एक छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जबकि दूसरे छोर से विराट कोहली रन बनाते रहे। जब तक वह क्रीज पर थे आरसीबी की जीत सुनिश्चित लग रही थी।
लेकिन 16वें ओवर में विराट कोहली के आउट होने के बाद टीम लड़खड़ाती हुई नजर आई। कोहली ने 49 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। हालांकि, दिनेश कार्तिक और महिपाल लोमरोर ने अंत में 18 गेंदों में 48 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। कार्तिक ने 10 गेंदों में ताबड़तोड़ 28* रन बनाए, जबकि लोमरोर ने 8 गेंदों में 17* रन बनाए।
पंजाब की ओर से हरप्रीत बराड़ और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं सैम करन और हर्षल पटेल को 1-1 विकेट मिला।
यहां देखें RCB vs PBKS मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स
Socklanes are taking turns to win the Eiffel Trophy after one match.#RCBvPBKS pic.twitter.com/9H1GFc3Beb
— itzvchandru 👑 (@itzvChandru0) March 25, 2024
DK the Finisher 🫡#RCBvPBKSpic.twitter.com/tXfiE6HI7o
— Aggressive (@bad__boy15) March 25, 2024
RCB fans right now 🥳🥳 –#RCBvPBKS pic.twitter.com/1OsV6Lh4vm
— rozgar_CA (@Memeswalaladka) March 25, 2024
Dinesh karthik right now. #RCBvPBKS #RCBvsPBKS #IPL2024 #ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/VrIXIs7d2b
— Ayush 🚩 (@Superoverr) March 25, 2024
Virat Kohli – the hero #RCB fans need AND deserve 🥹#IPLonJioCinema #RCBvPBKS #TATAIPL pic.twitter.com/QEWzGTxtZh
— JioCinema (@JioCinema) March 25, 2024
#RCBvPBKS
Convo between RCB and their Fans: pic.twitter.com/o5XJnwPCsR— 🇮🇳 رومانا (@RomanaRaza) March 25, 2024
Dinesh Karthik after winning the match for RCB.#RCBvPBKS #ViratKohli pic.twitter.com/fC3Ozl7bso
— IK@BABAR (@ahmed_ikhlaq16) March 25, 2024
DK 👏👌#RCBvPBKS https://t.co/I2rp8wOwgE pic.twitter.com/OUXk0Kw6rR
— Sangaman (@sangamanarasu) March 25, 2024
Dinesh Kartik be like 👍 🔥♥️#RCBvPBKS #IPL2024 #TATAIPLpic.twitter.com/wHA31UwVy6
— Dilbag Koundal ਦਿਲਬਾਗ ਕੌਂਡਲ 🇮🇳 (@dilbag_koundal) March 25, 2024
RCB haters to king kohli after he made 77 today and RCB won 😭:#RCBvPBKS #RCBvsPBKS #IPL2024 #ViratKohli #RohitSharma #cheatingwife pic.twitter.com/QTR2UCUySP
— RanaJi🏹 (@RanaTells) March 25, 2024