आईपीएल 2024: इस साल डेथ ओवरों में बेहतरीन इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करने वाले टॉप 5 गेंदबाज

IPL 2024: टॉप 5 गेंदबाज जिन्होंने इस साल डेथ ओवर्स में सबसे बेस्ट इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की

आइए देखें आईपीएल 2024 के डेथ ओवरों (17 से 20) में सबसे बेहतरीन इकॉनमी रेट वाले 5 गेंदबाज (मिनिमम 10 ओवर)।

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)
Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

IPL 2024: टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का गेम बोला जाता है लेकिन इस फॉर्मेट में गेंदबाजों ने जिस तरह की बॉलिंग की है वह काबिले तारीफ है। टी20 जैसे फास्ट फॉर्मेट में जब बल्लेबाज हावी रहते हैं तो कुछ गेंदबाज ऐसे हैं जो उन्हें बांध कर रखते हैं।

गौरतलब है की डेथ ओवर्स के दौरान ही सबसे ज्यादा रन बनते हैं। बल्लेबाजी बिना किसी डर के छक्के-चौके लगाते हैं ताकि वह विपक्षी टीम को बड़ा लक्ष्य दे सके। लेकिन कभी-कभी कुछ गेंदबाज उनके मेहनत पर पारी फेर देते हैं।

इस आर्टिकल में हम इस आईपीएल 2024 के 5 गेंदबाजों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने कम से कम 10 ओवर फेंके हैं और 17-20 यानि 4 ओवरों में सबसे किफायती गेंदबाजी की है।

आईपीएल 2024 के डेथ ओवरों (17 से 20) में सबसे बेहतरीन इकॉनमी रेट वाले 5 गेंदबाज (मिनिमम 10 ओवर)

5. राशिद खान 8.85 इकॉनमी रेट 

Rashid Khan (Photo Source: BCCI/IPL)
Rashid Khan (Photo Source: BCCI/IPL)

अफगानिस्तान के करामाती खान राशिद खान (Rashid Khan) आईपीएल के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक हैं। उनकी फिरकी के सामने बड़े-बड़े बल्लेबाज फेल हो जाते हैं। यही कारण है की राशिद का नाम इस लिस्ट में शामिल है, और वह पांचवें पायदान पर है।

राशिद खान का यह साल बेहद ही अच्छा नहीं गया है। उन्होंने गुजरात टाइटन्स के लिए 12 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने बस 10 विकेट अपने नाम किया है। इन 12 मैच को मिलाकर उनकी इकॉनमी 8.40 की है। वहीं, राशिद खान ने अपनी करिश्माई बॉलिंग के दम पर डेथ ओवर्स के दौरान  8.85 की बेहतरीन इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp