जसप्रीत बुमराह के चोटिल होते ही वायरल हुआ शोएब अख्तर का एक साल पुराना वीडियो
जसप्रीत बुमराह को लेकर शोएब अख्तर की एक साल पुरानी भविष्यवाणी सही साबित हुई!
अद्यतन - सितम्बर 30, 2022 4:40 अपराह्न

जसप्रीत बुमराह के एक बार फिर चोटिल होने की खबरें आते ही शोएब अख्तर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने भविष्यवाणी की थी कि कैसे भारतीय तेज गेंदबाज का विचित्र गेंदबाजी एक्शन उनके करियर में बाधा पैदा कर सकता है।
दरअसल, भारत के स्टार तेज गेंदबाज एक बार फिर अपनी पीठ की समस्याओं के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। वह 30 सितंबर को पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं, और लगभग पूरे आसार है कि वह इस चोट के कारण आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से भी बाहर हो सकते हैं।
बीसीसीआई ने अब तक जसप्रीत बुमराह की चोट या टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए प्रतिस्थापन को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया है, लेकिन अगर खबरों की माने, तो मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी में से किसी एक को स्टार गेंदबाज के प्रतिस्थापन के रूप में चुना जा सकता है।
जसप्रीत बुमराह के दोबारा पीठ की चोट का शिकार होते ही शोएब अख्तर का पुराना वीडियो हुआ वायरल
इस बीच, शोएब अख्तर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी दिग्गज बुमराह के अजीबोगरीब एक्शन के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं, जो उनके करियर को खतरा पहुंचाने वाली खतरनाक पीठ की चोट को जन्म दें सकता है।
शोएब अख्तर ने एक साल पहले स्पोर्ट्स तक पर कहा: “बुमराह की गेंदबाजी फ्रंटल एक्शन पर आधारित है, इस एक्शन वाले क्रिकेटर अपनी पीठ और कंधे की गति से गेंदबाजी करते हैं। हम साइड-ऑन एक्शन वाले गेंदबाज हुआ करते थे, जिससे पीठ पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता था। लेकिन फ्रंट-ऑन एक्शन के साथ आप पीठ पर पड़ने दबाव से नहीं बच सकते हैं, इस एक्शन के साथ जब आपका बैक हार मान लेता है, तो आप कितनी भी कोशिश कर लें, आप इससे बच नहीं सकते।
इयान बिशप और शेन बॉन्ड दोनों फ्रंट-ऑन एक्शन के साथ गेंदबाजी करते थे, और मैंने दोनों को पीठ की समस्या से जूझते हुए देखा है। इसलिए बुमराह को अब इस तरह से सोचने की जरूरत है, ‘मैंने एक मैच खेल लिया, अब दूसरे मैच को स्किप कर देता हूं और रिहैब के लिए लौट जाता हूं’। अगर वह लंबे समय तक टिके रहना चाहते है, उन्हें इसे मैनेज करना ही होगा। अगर बुमराह सभी मैच खेलते हैं, तो वह एक साल में पूरी तरह से टूट जाएंगे। अगर भारत पांच मैच खेलता है, तो उसे केवल तीन मैचों में खिलाए और फिर आराम करने दें। बुमराह को अगर हमेशा के लिए टिकना है, तो उसे इस एक चीज को मैनेज करना होगा।”
यहां देखिए वीडियो –
King @shoaib100mph ‘s one year old analysis about Bumrah’s action and back injury…. Pindi boy is always on point. pic.twitter.com/n6JnCeN89q
— Usama Zafar (@Usama7) September 29, 2022