IND vs SA

World Cup 2023: IND vs SA: भारत ने जीता टॉस और किया बल्लेबाजी का फैसला, अफ्रीकी टीम में हुआ बड़ा बदलाव

आज कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा ये रोमांचक मुकाबला।

IND v SA (Photo Source: Disney + Hotstar)
IND v SA (Photo Source: Disney + Hotstar)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मुकाबला आज कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की टीम इस मैच में बिना बदलाव के उतरी है, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है।

IND vs SA: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डर डुसेन, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यांसिन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

IND vs SA पिछले मैच में दोनों टीमों का प्रदर्शन

पिछले मैच में भारतीय टीम के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 302 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। उस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाया था। उस मैच में भारत की ओर से शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाया था। वहीं जवाब में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की टीम को 55 रनों पर ऑलआउट कर दिया था।

वहीं अगर दक्षिण अफ़्रीकी टीम की बात करें तो उनका पिछला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ था और वहां उन्होंने 190 रनों से जीत हासिल की थी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डी कॉक और रासी वैन डर डुसेन के शतक के बदौलत 50 ओवर में 357-4 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में कीवी टीम 167 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे अधिक 60 रन बनाए थे।

IND vs SA पिच रिपोर्ट:

ईडन गार्डन्स की पिच पर बल्लेबाजों के लिए काफी मदद होती है। मैच के शुरुआत में उछाल मिल सकता है, लेकिन फिर पिच धीमी हो जाती है, जिससे स्पिनरों को काफी मदद मिलती है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करना और बड़ा लक्ष्य निर्धारित करना सही निर्णय साबित हो सकता है।

IND vs SA हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

कुल खेले गए मैच 90
दक्षिण अफ्रीका ने जीता 50
भारत ने जीता 37
नो रिजल्ट 3
पहला मैच 10 नवंबर 1991
आखिरी मैच 11 अक्टूबर 2022

close whatsapp