IND vs AUS: 'मुझे क्या दिखा रहा है, उधर दिखा ना' जब नागपुर टेस्ट मैच में कैमरामैन पर भड़के हिटमैन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: ‘मुझे क्या दिखा रहा है, उधर दिखा ना’ जब नागपुर टेस्ट मैच में कैमरामैन पर भड़के हिटमैन 

रोहित शर्मा ने नागपुर टेस्ट मैच में 120 रनों की मैच विनिंग पारी खेली है।

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैमरामैन पर बरसते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये घटना भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया नागपुर में खेले जा रहे मैच के तीसरे दिन की बताई जा रही है।

बता दें कि मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में जब बल्लेबाज पीटर हैंड्सकाॅम्ब बल्लेबाजी कर रहे थे, तो गेंदबाज रवि अश्विन की एक गेंद पीटर के पैड पर जा लगी। इसी दौरान अश्विन पगबाधा की अपील करते हैं पर ऑन फील्ड अंपायर इस अपील को नकार देते हैं।

लेकिन अश्विन के कहने पर कप्तान रोहित शर्मा रिव्यू की मांग करते है। तो वहीं जब रिव्यू डीआरएस प्रकिया चल रही होती तो उस समय गेंद को बल्ले के संपर्क को दिखाने के बजाए काफी समय तक कैमरामैन रोहित शर्मा को बिग स्क्रीन पर दिखाता है। इसको देखकर रोहित शर्मा झिल्ला जाते हैं और कहते हैं कि मुझे क्या दिखा रहा है, उधर दिखा ना।

देंखे रोहित शर्मा की वायरल वीडियो

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट मैच:

बता दें कि नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और ये फैसला उनके पक्ष में नहीं गया। बता दें कि चोट से वापसी कर रहे रवींद्र जडेजा की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 177 रनों पर सिमट गई।

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 49 रन लाबुशेन ने बनाए तो दूसरी तरफ भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 5, रवि अश्विन ने 3 और मोहम्मद शमी व मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट निकाला।

तो वहीं बल्लेबाजी करने आई भारत के एक छोर से लगातार विकेट गिरने के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा के 120, रवींद्र जडेजा के 70 और अक्षर पटेल के 84 रनों की बदौलत भारत ने 400 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया पर 233 रनों की मजबूत बढ़त बनाई।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी ने भारत के सामने मात्र 91 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच को भारत ने पारी और 132 रनों के अंतर से जीत लिया। बता दें कि अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

close whatsapp