संजना गणेशन ने पति जसप्रीत बुमराह के साथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर की साझा, आप भी देखें इसे - क्रिकट्रैकर हिंदी

संजना गणेशन ने पति जसप्रीत बुमराह के साथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर की साझा, आप भी देखें इसे

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों लोग साथ में क्वालिटी समय बिता रहे हैं

Jasprit Bumrah And Sanjana Ganeshan (Pic Source-X)
Jasprit Bumrah And Sanjana Ganeshan (Pic Source-X)

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। बता दें कि, जसप्रीत बुमराह ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में कुल 8 विकेट झटके। उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट अपने नाम किए, जबकि दूसरी पारी में तीन विकेट हासिल किए।

अब ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 6 दिसंबर से होने जा रही है। यह मैच एडिलेड में खेला जाएगा और यह पिंक बॉल टेस्ट होगा। हालांकि, दूसरे टेस्ट से पहले जसप्रीत बुमराह को अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ क्वालिटी समय बिताते हुए देखा गया। संजना गणेशन जो कि प्रसिद्ध क्रिकेट प्रेजेंटर है, उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों साथ में क्वालिटी समय बिता रहे हैं और संजना ने इस तस्वीर पर लिखा कि, ‘Macha And A Cute Boy’

यहां देखें तस्वीर:

पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की अनुपलब्धता में जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी। उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ कप्तानी में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी समय बेहतरीन फॉर्म में है। बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता है।

अब दूसरे टेस्ट मैच को भी टीम इंडिया अपने नाम जरूर करना चाहेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अगर टीम इंडिया को पहुंचना है, तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज को लंबे अंतर से अपने नाम करना होगा। फिलहाल 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। जसप्रीत बुमराह दूसरे टेस्ट में भी घातक गेंदबाजी करने को देखेंगे और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?