IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के लिए तैयार किया सुपरहीरो थीम वाला टीम रूम; नजारा देख हैरान रह गए प्लेयर्स
MI के शानदार रूम में कई मोटीवेट करने वाले स्लोगन भी लगाए गए हैं।
अद्यतन - Mar 16, 2024 10:40 am

Indian Premier League 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (आईपीएल 2024) की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सभी खिलाड़ी अपने नए सुपरहीरो-थीम वाले टीम रूम को देखकर हैरान रह गए।
आपको बता दें, मुंबई इंडियंस (MI) 23 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत करेगी। इस बीच, मुंबई इंडियंस (MI) के इस सुपरहीरो-थीम वाले टीम रूम में रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा और गेराल्ड कोएत्ज़ी जैसे खिलाड़ियों के पोस्टर सुपरहीरो अवतार में लगाए गए हैं।
Mumbai Indians के टीम रूम ने मचाया भौकाल
दरअसल, पांच बार की आईपीएल विजेता टीम ने अपने हर एक खिलाड़ी के पोस्टर के साथ एक ‘सुपरहीरो-वर्स’ दीवार तैयार की है, जो देखने में बेहद लाजवाब लग रही है। इस खास रूम में टीवी के सामने आराम करने के लिए बीनबैग्स के साथ एक पूल टेबल भी है, और इसका थीम डार्क ब्लू है।
MI के इस शानदार रूम में कई मोटीवेट करने वाले स्लोगन भी लगाए गए हैं। MI द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर शेयर किए गए वीडियो में अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला इस टीम रूम से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं, साथ ही रोमारियो शेफर्ड और नेहल वढेरा भी सुपरहीरो-थीम वाले रूम को देखा रोमांचित दिख रहे हैं।
MI ने X पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा: ‘𝐓𝐡𝐞 𝐌𝐮𝐦𝐛𝐚𝐢 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧𝐬 𝐒𝐮𝐩𝐞𝐫𝐡𝐞𝐫𝐨-𝐯𝐞𝐫𝐬𝐞 में आपका स्वागत है 🤙🔥📹 यहां हमारे टीम रूम की एक झलक देखिए 🚪💙’
यहां देखिए वीडियो –
Welcome to 𝐓𝐡𝐞 𝐌𝐮𝐦𝐛𝐚𝐢 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚𝐧𝐬 𝐒𝐮𝐩𝐞𝐫𝐡𝐞𝐫𝐨-𝐯𝐞𝐫𝐬𝐞 🤙🔥
📹 Here's a sneak peek into our Team Room 🚪💙#OneFamily #MumbaiIndians pic.twitter.com/USeLioQQfm
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 15, 2024
यहां देखिए आईपीएल 2024 के लिए MI का स्क्वॉड:
रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।