IPL 2025: 3 खिलाड़ी जो इस सीजन बन सकते हैं LSG के स्टार परफॉर्मर
IPL 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में LSG ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीदा था।
अद्यतन - Mar 17, 2025 12:21 pm

IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के पास एक नई टीम होगी जिसमें एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी ऋषभ पंत भी इस सीजन के लिए टीम का हिस्सा होंगे। पंत को मेगा ऑक्शन में इस फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ में खरीदा था। ऋषभ पंत के अलावा इस टीम निकोलस पूरन, डेविड मिलर जैसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं। हम आपको इस आर्टिकल में उन तीन खिलाड़ियों के नाम बताएंगे जो इस सीजन फ्रेंचाइजी के लिए स्टार परफॉमर बन सकते हैं।
1) ऋषभ पंत
IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम और उनके फैंस को ऋषभ पंत से काफी उम्मीदें होंगी। पंत पर फ्रेंचाइजी ने काफी भरोसा दिखाया है और उनको इस सीजन के लिए कप्तान बनाया है। पंत भी चाहेंगे कि उनकी कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन करे और साथ ही में खिताब को अपने नाम करे। बतौर बल्लेबाज और कप्तान इस लीग में पंत का रिकॉर्ड शानदार रहा है।
2) निकोलस पूरन
कैरेबियाई बल्लेबाज इस लीग के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। एलएसजी ने अपने बेशकीमती खिलाड़ी को रिटेन करने के लिए 21 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। निकोलस पूरन टीम के लिए एक बेहद भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने पिछले सीजन में 14 मैचों में 62.38 की शानदार औसत और 178 की स्ट्राइक रेट के साथ 499 रन बनाए। बड़े शॉट लगाने और गेम को फिनिश करने की उनकी क्षमता उन्हें इस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक बनाती है। ऐसे में इस सीजन भी अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करना चाहेंगे।
3) मिचेल मार्श
मिचेल मार्श पर इस सीजन टीम को अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी। मिचेल मार्श एक शानदार बल्लेबाज हैं। उन्होंने पिछले कुछ आईपीएल सीजन में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया और साथ ही में जरूरत पड़ने पर गेंद से भी अपना योगदान दे सकते हैं। ऐसे में वो सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स की सफलता में अपना योगदान देना चाहेंगे।