IPL 2025: पांच रिलीज किए गए खिलाड़ी जो आगामी ऑक्शन में अनसोल्ड जा सकते हैं
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज कर दिया गया है और आगामी नीलामी में वो पूरी तरह से अनसोल्ड जा सकते हैं।
अद्यतन - नवम्बर 7, 2024 3:23 अपराह्न
2- केशव महाराज

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने केशव महाराज को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया था। केशव महाराज ने आईपीएल में दो मैच में 19.50 के औसत से सिर्फ दो विकेट झटके। टी20 में केशव महाराज ने 35 मैच में 24.17 के औसत से सिर्फ 35 विकेट ही झटके हैं।
टेस्ट फॉर्मेट में तो केशव महाराज ने हमेशा ही धमाकेदार प्रदर्शन किया है लेकिन टी20 क्रिकेट में शानदार खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। आगामी सीजन में कोई भी फ्रेंचाइजी उन पर बोली नहीं लगाना चाहेगी।