IPL 2025: पांच रिलीज किए गए खिलाड़ी जो आगामी ऑक्शन में अनसोल्ड जा सकते हैं - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2025: पांच रिलीज किए गए खिलाड़ी जो आगामी ऑक्शन में अनसोल्ड जा सकते हैं

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज कर दिया गया है और आगामी नीलामी में वो पूरी तरह से अनसोल्ड जा सकते हैं।

4- केन विलियमसन

Kane Williamson (Image Source: BCCI-IPL)
Kane Williamson (Image Source: BCCI-IPL)

आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की ओर से केन विलियमसन ने सिर्फ दो ही मैच खेले थे जिसमें वो जबरदस्त बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे थे। उन्होंने 79 आईपीएल मैच खेले हैं जिसमें अनुभवी बल्लेबाज ने 35 के ऊपर की औसत और 125 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 2128 रन बनाए हैं।

पिछले काफी समय से केन विलियमसन अपनी चोट से ठीक नहीं हो पाए हैं और उन्होंने बहुत ही कम अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। चोटिल होने की वजह से हाल ही में समाप्त हुई इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी केन विलियमसन हिस्सा नहीं ले पाए थे। टी20 क्रिकेट लगातार तेजी से बेहतर होते जा रहा है और यही वजह है कि केन विलियमसन आगामी सीजन में अनसोल्ड जा सकते हैं।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp