IPL 2025: पांच रिलीज किए गए खिलाड़ी जो आगामी ऑक्शन में अनसोल्ड जा सकते हैं
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज कर दिया गया है और आगामी नीलामी में वो पूरी तरह से अनसोल्ड जा सकते हैं।
अद्यतन - नवम्बर 7, 2024 3:23 अपराह्न
5- अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से हैं। इस अनुभवी बल्लेबाज को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में 50 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। पहले सीजन में रहाणे ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और 172 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए थे जिसकी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।
हालांकि 2024 सीजन में अजिंक्य रहाणे ने काफी खराब प्रदर्शन किया और 13 मैच में वो सिर्फ 242 रन ही बना पाए। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 की शुरुआत 23 नवंबर से हो रही है और रिपोर्ट के मुताबिक मेगा ऑक्शन 25 नवंबर को होगा। अगर अजिंक्य रहाणे चाहते हैं कि आगामी आईपीएल सीजन में उन पर भी टीम बोली लगाए तो उन्हें गोवा के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी करनी होगी।
Previous
Page 5 / 5
cricket newscricket news in hindiअजिंक्य रहाणेआईपीएलइंडियन प्रीमियर लीगकेन विलियमसनकेशव महाराजभारतमैथ्यू वेडविश्लेषण
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो