IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले इन 3 कप्तानों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले कप्तानी पद से हटाया जा सकता है।
अद्यतन - अगस्त 9, 2024 10:02 अपराह्न
3- केएल राहुल

केएल राहुल को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। यही नहीं श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भी यह अनुभवी खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं था।
केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2022 और 2023 सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि, 2024 सीजन में लखनऊ टीम अंक तालिका में सातवें पायदान पर थी। 2024 सीजन के दौरान ऐसा भी देखा गया कि लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका और केएल राहुल के बीच मैदान पर किसी चीज को लेकर काफी बहस हुई थी।
यह बहस सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद देखने को मिली थी। आगामी सीजन में केएल राहुल को लखनऊ टीम के कप्तानी पद से हटाया जा सकता है। यही नहीं लखनऊ टीम उन्हें आगामी सीजन से पहले रिलीज भी कर सकती है।