IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले इन 3 कप्तानों को फ्रेंचाइजी कर सकती है रिलीज
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले कप्तानी पद से हटाया जा सकता है।
अद्यतन - अगस्त 9, 2024 10:02 अपराह्न
2- शिखर धवन

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर शिखर धवन है। इंडियन प्रीमियर लीग में शिखर धवन का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। हालांकि, उनकी कप्तानी काफी खराब रही है। आईपीएल 2024 के शुरुआती मुकाबलों में शिखर धवन चोटिल हो गए थे, जिसके बाद सैम करन को टीम की कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया था।
करन की कप्तानी में टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। भले ही पंजाब किंग्स ने 2024 सीजन में 14 मैच में सिर्फ पांच में जीत दर्ज की हो, लेकिन सैम करन की कप्तानी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी। 2025 सीजन में इस इंग्लिश ऑलराउंडर को टीम का कप्तान पूरी तरह से नियुक्त किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी सैम करन ने अपनी छाप छोड़ी है।