IPL 2025: CSK vs MI- Stats Preview: मैच के दौरान खिलाड़ी हासिल कर सकते हैं ये उपलब्धि

IPL 2025: CSK vs MI- Stats Preview: मैच के दौरान खिलाड़ी हासिल कर सकते हैं ये उपलब्धि

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच चेपॉक में खेला जाएगा।

CSK vs MI (Photo Source: Getty Images)
CSK vs MI (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला है। चेन्नई ने पिछले सीजन 14 मैचों में सात जीत के साथ पांचवें स्थान पर जगह बनाई थी। जबकि मुंबई ने 14 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ आखिरी स्थान पर जगह बनाई थी।

मुंबई और चेन्नई के आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो यहां MI का पलड़ा ज्यादा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 37 मैच खेले गए हैं, जिसमें 17 में चेन्नई और 20 में मुंबई ने जीत दर्ज की है। दोनों ही टीमें अपने छठे खिताब की चाह में हैं, ऐसे में देखना होगा कौन जीत के साथ 18वें सीजन का आगाज करता है।

इस बीच, आइए आपको बताते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान खिलाड़ी कौन-कौन सी उपलब्धियां अपने नाम कर सकते हैं-

दोनों टीमों के खिलाड़ी आगामी मैच में इन उपलब्धियों को कर सकते हैं अपने नाम-

डेवोन कॉनवे: आईपीएल में 1,000 रन तक पहुंचने के लिए 76 रनों की जरूरत है।

दीपक हुड्डा: लीग में 1,500 रन तक पहुंचने के लिए 35 रनों की जरूरत है।

रवींद्र जडेजा: लीग में 3,000 रन तक पहुंचने के लिए 41 रनों की जरूरत है।

रुतुराज गायकवाड़: भारत में टी20 में 4,000 रन पूरे करने के लिए 82 रनों की जरूरत है।

एमएस धोनी: आईपीएल में CSK के टॉप-स्कोरर बनने के लिए 19 और रनों की जरूरत है।

सूर्यकुमार यादव: टी20 में 8,000 रन तक पहुंचने के लिए 97 रनों की जरूरत है

सूर्यकुमार यादव: आईपीएल में MI के लिए 3,000 रन पूरे करने के लिए 14 रनों की जरूरत है।

हार्दिक पांड्या: भारत में टी-20 में 4,000 रन पूरे करने के लिए 33 रनों की जरूरत है।

close whatsapp