IPL 2025: डीसी बनाम एमआई मैच के दौरान महिला प्रशंसक ने की हाथापाई, वीडियो हुआ वायरल
मुकाबले में दिल्ली को मुंबई के खिलाफ 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।
अद्यतन - अप्रैल 14, 2025 5:00 अपराह्न

हाल में ही जारी आईपीएल 2025 का 29वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 13 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच के दौरान की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक महिला एक पुरुष से हाथापाई करती हुई नजर आ रही है।
इंटरनेट पर वायरल वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि एक पुरुष को महिला और उसके कुछ साथी पीटते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं, मैदान पर दोनों पक्षों के बीच बीच-बचाव करने के बजाए कुछ क्रिकेट फैंस वीडियो में बनाने में मशरूफ हैं। हालांकि, कुछ समय बात एक सुरक्षाकर्मी दोनों के बीच बीच-बचाव करने पहुंचता है। लेकिन तब तक यह वीडियो में इंटरनेट पर वायरल हो चुकी थी।
देखें इंटरनेट पर वायरल यह वीडियो
No-Context Kalesh b/w a Girl and a Guy inside Arun Jaitley Stadium during MI vs DC match:
pic.twitter.com/rFzLOOiEqk— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 14, 2025
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो दिल्ली कैपिटल्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 205 रन बनाए।
टीम के लिए रोहित शर्मा ने 18 और रियान रिकेल्टन ने 41 रनों की पारी खेली, तो सूर्यकुमार यादव ने 40 रनों का योगदान दिया। तो वहीं, अंत में नमन धीर ने 17 गेंदों में 38* रनों की शानदार पारी खेली, और टीम का स्कोर 200 के पार लगाया। दूसरी ओर, दिल्ली की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो स्पिनर विपराज निगम और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले।
इसके बाद, जब दिल्ली मुंबई से मिले 206 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 193 रनों पर सिमट गई। मुकाबले में दिल्ली के लिए इम्पैक्ट प्लेयर करुण नायर ने 40 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली, तो अभिषेक पोरेल ने 33 रनों का योगदान दिया।
हालांकि, आज केएल राहुल (15), अक्षर पटेल (9) और ट्रिस्टन स्टब्स (1) बड़ी पारी नहीं खेल पाए। मुंबई की ओर से गेंदबाजी में कर्ण शर्मा को 3, मिचेल सेंटनर को 2 और दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह को 1-1 विकेट मिला।