IPL 2025: GT vs DC मुकाबले के वो टॉप-3 मोमेंट्स, जिसने बटोरी सुर्खियां
गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया।
अद्यतन - Apr 19, 2025 8:21 pm

19 अप्रैल को आईपीएल 2025 का 35वां मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट रहते अपने नाम किया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात की टीम ने 4 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया।
इस मैच में ऐसे बहुत से मोमेंट्स थे जिसने सभी फैंस का दिल जीत लिया। आइए हम आपको इस मैच से जुड़े टॉप 3 मोमेंट्स के बारे मे बताते हैं।
GT vs DC मुकाबले के टॉप-3 मोमेंट्स
1- प्रसिद्ध कृष्णा ने केएल राहुल को यॉर्कर पर किया बोल्ड
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से केएल राहुल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 28 रन की जबरदस्त पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला। हालांकि उनका विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने घातक यॉर्कर पर झटका। केएल राहुल भी इस गेंद को समझ नहीं पाए और उन्हें अपना विकेट खोना पड़ा।
प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने केएल राहुल
📸: JioHotstar
(Cricket, Cricket Updates, IPL 2025, Prasidh Krishna, Delhi Capitals, IPL, CricTrackerHindi) pic.twitter.com/NAMLq1jLyt
— CricTracker Hindi (@ct_hindi) April 19, 2025
2- जोस बटलर की मैच विनिंग पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और कप्तान शुभमन गिल 7 रन बनाकर रनआउट हो गए थे। पहला विकेट जल्द करने के बाद साई सुदर्शन ने कमाल की बल्लेबाजी की और 36 रन का योगदान दिया। टीम की ओर से जोस बटलर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली। बटलर ने गुजरात टाइटंस की ओर से 97* रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 11 चौके और चार छक्के जड़े।
A special knock in the chase ✅
🔝 of the table ✅#GT come up with a brilliant effort to seal the all-important 2️⃣ pointsUpdates ▶ https://t.co/skzhhRWvEt#TATAIPL | #GTvDC | @gujarat_titans pic.twitter.com/MZeRAEA2Xi
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2025
3- मिस-कम्युनिकेशन के चलते रन-आउट हुए शुभमन गिल
दिल्ली कैपिटल्स से मिले 204 रनों के लक्ष्य का गुजरात टाइटंस पीछा करने उतरी, तो गिल दूसरी ओवर की की चौथी गेंद पर रनआउट हो गए हैं। मुकेश कुमार द्वारा फेंकी गई इस गेंद पर गिल हल्का शाॅट खेलकर सिंगल चुराना चाहते थे, लेकिन बीच रास्ते में सुदर्शन ने रन पूरा करने से मना कर दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, और करुण नायर एक बेहतरीन डायरेक्ट थ्रो पर गिल को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस रन-आउट होने के बाद गिल काफी ज्यादा गुस्सा हो गए थे।
Bullseye 🎯
A brilliant direct hit from Karun Nair sends #GT skipper Shubman Gill early 👊
GT are 29/1 after 3 overs.
Updates ▶️ https://t.co/skzhhRWvEt#TATAIPL | #GTvDC pic.twitter.com/RSMoYVQTZ6
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2025